बरेली: बरेली में शादी-ब्याह के दौरान गैस की टेंशन खत्म, छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे आपूर्ति कार्यालय
बरेली से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब शादी-विवाह जैसे आयोजनों में एलपीजी सिलेंडर को लेकर होने वाली परेशानी खत्म होने वाली है। जिला पूर्ति कार्यालय बरेली ने आम जनता को बड़ी सुविधा देते हुए ऐलान किया है कि विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की वैकल्पिक व्यवस्था कराने हेतु आवेदन अब छुट्टी के दिनों में भी किए जा सकेंगे।