कन्नौज: सकरावा में छत पर सो रही महिला के साथ दिव्यांग पति के सामने 2 आरोपियों ने की अश्लील हरकत, धमकी देकर भागे
कन्नौज जिले के सकरावा में महिला के साथ घर की छत पर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना 1 अक्टूबर की रात 2:00 बजे की है जब महिला अपने दिव्यांग पति के साथ सो रही थी। कस्बे के रहने वाले दो युवक अचानक पहुंचे और पति को धमकाते हुए महिला के साथ अश्लील हरकत की है। पुलिस पर दंपति ने गंभीर आरोप लगाते और एसपी दफ्तर में गुहार लगाई है।