बांसवाड़ा: BAP विधायक प्रत्याशी के भाई की पीट-पीटकर हत्या, झाड़ियों में लहूलुहान मिला, दो आरोपी हिरासत में
भारत आदिवासी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक निनामा के भाई अनिल निनामा की मौत के बाद सरपंच का फोन आया,एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों में से दो को हिरासत में लिया गया है,जबकि तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।जानकारी मंगलवार दोपहर 2बजे पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने दी।