शुक्रवार की शाम 8:00 बजे पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने आदिवासी तथा गोंडी कलाकृतियों के लिए मशहूर बीजापुरी पहुंचकर यहां कलाकारों द्वारा निर्मित किए गए काष्ठ कलाकृतियों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक को स्थानीय कलाकारों ने ज्ञापन सौंपते हुए कलाकृतियों के निर्माण के लिए अन्य सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की जिस पर विधायक ने जल्द ही सहयोग का आश्वासन दिया।