ग्राम पंचायत कितपुरा में मंगलवार की शाम 4 बजे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बाबा साहेब के सामाजिक समरसता के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।