बी.एससी. (गणित) के परिणाम में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, कृष्णा रहीं शीर्ष पर
शाहजहांपुर।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-26 का बी.एससी. (गणित) षष्ठम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के विद्यार्थियों ने इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जारी परिणाम के अनुसार कृष्णा चौहान ने 7.79 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अनुज कुमार ने 7.78 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान तथा यशी मिश्रा ने 7.75 सीजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया।इस मौके पर प्राचार्य प्रो. आर के आजाद, रसायन विभागाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सिंह, भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला, अमित कुमार, राजनंदन सिंह राजपूत, हर्ष पाराशरी, डॉ संदीप दीक्षित, चंदन गोस्वामी, सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ शशांक गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, अमित राज चौहान, प्रशांत शर्मा, मंजीत कुमार सहित सम्पूर्ण स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वर्तमान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा संस्था के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे