महागामा: जिले में पिछले कुछ दिनों से आसमान से बरस रही है आग, तेज धूप और गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Mahagama, Godda | Apr 23, 2026 जिले में पिछले कुछ दिनों से आसमान ने आग उगलना शुरू कर दिया। प्रतिदिन तापमान में वृद्धि हो रही है जिसकी वजह से धरती अब जलने लगी है सुबह 10 बजे के बाद से सूरज की किरणें सीधे त्वचा में जलन उत्पन्न कर रही है ।धूप और गर्मी से आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ गई है। सड़क वीरान है और सड़क पर इक्का दुक्का लोग ही चहलकदमी करते देखे जा रहे हैं।