डूंगरपुर शहर में पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी फालतू में सड़कों ओर नालियों में बह रहा है। लेकिन जलदाय विभाग ओर ठेकेदार टूटी ओर लीकेज पाइप लाइन को ठीक करने तक की जहमत नहीं उठा रहे है। इससे हजारों लीटर पीने का पानी फालतू बह रहा है। जबकि शहर के कई कॉलोनियों में अभी से 2 दिन छोड़कर 1 दिन पानी की सप्लाई की जा रही है।