इटावा: भरथना तहसील के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, जिला अस्पताल में हुई मौत, युवक डेकोरेशन का करता था काम
Etawah, Etawah | Apr 25, 2026 भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक सूरज निवासी कंधेसीधार की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को के सामने जोरदार टक्कर मार कुचल दिया, गम्भीर हालत में युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी मै रखवाया। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार होने में सफल रहा।