जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 की समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Sadar, Allahabad | Apr 3, 2026
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनगणना-2027 की समीक्षा बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मकान सूचीकरण ब्लाक मैपिंग कार्य को 10 अप्रैल से पूर्व पूर्ण करने और जनगणना कार्य में लगे कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश दिए गए। आम जनता 7 मई 2026 से SE पोर्टल पर अपनी स्व-गणना कर सकती है।