मुज़फ्फरनगर: कोतवाली पुलिस ने ऑर्डर देकर टाइमर बम बनवाने वाली इमराना को खालापार उसके घर से किया गिरफ्तार।
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर से बीते दिनों मिले 4 टाइमर बम को ऑर्डर देकर बनवाने वाली 45 वर्षीय इमराना को उसके घर खालापार से आज रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के दौरान पता चला है कि बताया जा रहा है कि अब लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू करने की होने वाली घोषणा के बाद दंगे की तैयारी के लिए इमराना ने जावेद से बम बनवाए थे।