मुज़फ्फरनगर: बढ़ती महंगाई महिलाओं व परिवारों पर उत्पीड़न है: अलमासपुर में हुई मीटिंग में सपा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के अलमासपुर में आज रविवार को सपा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी के नेतृत्व में सपा महिला सभा कार्यकत्रियों की मीटिंग सपा महिला सभा जिला महासचिव शिवलला यादव के आवास पर हुई। जिसमें भारी संख्या में मौजूद महिला कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी ने कहा कि बढ़ती महंगाई महिलाओं व परिवारों पर उत्पीड़न है।