लखनपुर: अमेरा खदान बैरियर के पास कोबरा सांप निकलने से मचा हड़कंप, ट्रक चालक ने कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरा खदान बैरियर के पास रविवार की सुबह कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं एक ट्रक चालक ने साहस का परिचय देते हुए सुरक्षित तरीके से कोबरा सांप का रेस्क्यू कर जंगल छोड़ा है। भीड़ में किसी ने कोबरा सांप का वीडियो बना लिया और सोशलमीडिया मे यह वीडियो को वायरल कर दिया।