जिले के खांडपर मोहल्ले स्थित पहाड़ पर मकर संक्रांति मिलन समारोह का गुरुवार दोपहर 12:00 बजे भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री 108 श्री रामाधूनी महायज्ञ समिति द्वारा किया गया, जिसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर नगर परिषद की उपसभापति सोनी देवी भी उपस्थित रहीं।