हिसार: हांसी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया
Hisar, Hissar | Dec 3, 2025 पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार व जिला भर में उद्धघोषित अपराधी, बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सीआईए स्टाफ नारनौंद पुलिस ने तीन उद्धघोषित अपराधी एक्साइज एक्ट मामलें ईश्वर पुत्र सुरजन निवासी राजथल व एनडीपीएस मामलें में आरोपी सुभाष पुत्र सुरजन व सुरेन्द्र पुत्र महाबीर निवासी राजथल को गिरफ्तार किया गया।