करपी: जिंदा कोबरा सांप लेकर करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा युवक, मची अफरा-तफरी
Karpi, Arwal | Apr 22, 2026 जिंदा कोबरा सर्प लेकर बुधवार को सुबह 4:00 बजे विजय कुमार नामक युवक करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। इसे देखते ही स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शशिकांत कुमार ने सर्प दंष से पीड़ित युवक की चिकित्सा शुरू की एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया गया इसके बाद युवक स्वस्थ होकर घर लौट गया परिवार में खुशी का माहौल