बहरोड़: बहरोड में दिल्ली पुलिस जवान अनिल यादव के परिवार को श्री कृष्ण पुलिस परिवार ने दी ₹28 लाख की सहायता, 5300 से अधिक सदस्य
Behror, Alwar | Jun 21, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के जटगांवड़ा निवासी एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अनिल यादव के आकस्मिक निधन के बाद श्री कृष्ण पुलिस परिवार ने संवेदनशील पहल करते हुए उनके परिजनों को ₹28 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। रविवार दोपहर 12 बजे श्री कृष्ण पुलिस परिवार के पदाधिकारी एवं सदस्य मृतक जवान के घर पहुंचे।