बेगूसराय: नावकोठी थाना क्षेत्र में दीपांशु कुमार के अपहरण कर हत्या करने मामले में छानबीन में जुटी पुलिस, SP ने दी जानकारी
नावकोठी थाना क्षेत्र में दीपांशु कुमार के अपहरण कर हत्या करने मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गौरव कुमार के निशानदेही पर पहसारा-बभनगामा स्थित प्रिंस कुमार के घर के आगे मकई खेत में छिपाकर रखा हुआ 01 देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है.