बेगूसराय: सुभाष चौक स्थित हर्रक के पास पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, DSP ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित हर्रक के पास 02 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके पास से हथियार बरामद किया गया है. इस बात की जानकारी सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सुभाष चौक के पास दो लड़का एक काले रंग के हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से हथियार के साथ इधर-उधर घूम रहा है.