हाजीपुर: रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांच शराब भट्टियों को किया ध्वस्त
वैशाली पुलिस मुख्यालय से प्रेस रिलीज जारी करके बुधवार को रात लगभग 8:00 बजे बताया गया। वैशाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के सेवन निर्माण बिक्री भंडारण एवं परिवहन के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रूस्तमपुर थानान्तर्गत सुकुमार पुर दियारा में लगभग 15,000 ली0 अर्धनिर्मित जावा महुआ देशी शराब नष्ट किया गया और 5 भट्टी को घ्वस्त किया गया।