मुज़फ्फरनगर: चरथावल में बिहारी मजदूर पर कहर, मालिक ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी से पीटा, CCTV वायरल होने के बाद आरोपी हिरासत में
मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में एक बिहारी मजदूर के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।आरोप है कि काम के विवाद में मालिक ने मजदूर को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी से पीटा।घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी