रानीवाड़ा: रानीवाड़ा में एसएसटी टीम की बड़ी कार्यवाही एक वाहन से 55हजार 100 रुपए की राशि की जब्त
Raniwara, Jalor | Apr 15, 2024 जालौर के रानीवाड़ा में लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर एसएसटी टीम ने बड़गांव गांव में कार्यवाही की है। एक वाहन से 55हजार 100 की राशि को जब्त किया है। जिला एसपी हरिशंकर के निर्देशानुसार रानीवाड़ा में एसएसटी टीम द्वारा लगातार वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इसी तलाशी के दरमियान एक वाहन से 55हजार 100 रुपए की राशि को जब्त कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।