रानीवाड़ा: रानीवाड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई युवाओं ने निकाली रैली
Raniwara, Jalor | Apr 14, 2024 रानीवाड़ा पंचायत समिति परिसर में स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। चुनावों को देखते हुए जयंती कार्यक्रम के आयोजकों ने सभा का आयोजन नहीं कर रैली का आयोजन किया। जिसमें भारी तादाद में सभी वर्गों के युवाओं ने भाग लिया। पंचायत समिति परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर रानीवाड़ा तहसील क्षेत्र के लोगो ने भाग लिया।