रानीवाड़ा: प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर रानीवाड़ा में MLA रतन देवासी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
Raniwara, Jalor | Apr 13, 2024 प्रियंका गांधी कल भीनमाल दौरे पर रहेगी, जिसको लेकर रानीवाड़ा में विधायक रतन देवासी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में रानीवाड़ा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक रतन देवासी ने प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी व आवश्यक निर्देश दिए।