रानीवाड़ा: जेतपुरा गांव में गंगेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हेलीकॉप्टर से गांव पर फूलों की गई बरसात
Raniwara, Jalor | Apr 15, 2024 रानीवाड़ा उपखंड क्षेत्र के जैतपुरा गांव में स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज संपन्न हुआ। इस दौरान हेलीकॉप्टर के माध्यम से पूरे गांव में फूलों की बरसात की गई। 5 दिन तक चली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।