कैराना: कैराना में टायर फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों के हंगामे के चलते मालिक पहुंचे, फैक्ट्री बंद करने की बात पर ग्रामीण हुए शांत
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मामौर और सहपत की आबादी के निकट संचालित टायर फैक्ट्री पर दोनों गांवों के दर्जनों लोग पहुंचे थे, जिन्होंने हंगामा प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों के हंगामे के बाद फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण और दुर्गंध को लेकर अपनी नाराजगी जताई।