सिकंदरा: नो एंट्री के बावजूद सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर दौड़ रहे ओवरलोड डंपर, संदलपुर में प्रशासनिक आदेशों की उड़ रही धज्जियां
जिला प्रशासन द्वारा सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर ओवरलोड एवं भारी वाहनों के संचालन पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के अनुपालन के लिए सिकंदरा के बिरहाना ओवरब्रिज के पास ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है। इसके बावजूद बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे इस मार्ग पर गिट्टी और बालू से लदे कई ओवरलोड डंपर गुजरते दिखाई दिए। प्रतिबंधित