समस्तीपुर: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने को लेकर राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने निकाला आभार मार्च
भारत सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने को लेकर शहर के पटेल गोलंबर से कर्पूरी स्मारक तक आभार मार्च निकाला गया। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी के नेतृत्व में यह आभार मार्च निकाला गया है।