समस्तीपुर: हथौड़ी कोठी गांव में नशेड़ी पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश,सूचना पर पहुंचे परिजन जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती
हथौड़ी कोठी गांव में नशेड़ी पति ने गुरुवार की देर रात्रि पारिवारिक विवाद को लेकर पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश | जख्मी महिला की पहचान संजिला कुमारी 26 वर्ष पति राजेश महतो जो हथौड़ी कोठी हायघाट थाना जिला दरभंगा के रहने वाले बताए जा रहे है | वारिसनगर से मायके वाले पहुंचे जख्मी महिला को सदर अस्पताल में कराया भर्ती | प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए शुक्रवार की देर रात्रि डीएमसीएच किया गया रेफर