समस्तीपुर: सूरजपुर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी हुए युवक की PMCH ले जाने के दौरान हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
24 जनवरी को अज्ञात वाहन ने सूरजपुर गांव में खेत से लौट रहे दो युवक को जोरदार टक्कर मारी दी थी जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से शुक्रवार की रात्रि समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। जहां से भी हालत गंभीर देखते हुए PMCH रेफर किया गया लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।