समस्तीपुर: सदर अस्पताल के ओपीडी भवन का सदर उपाधीक्षक व अस्पताल प्रबंधक ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को दिये दिशा-निर्देश
शनिवार की सुबह समस्तीपुर सदर अस्पताल परिसर के ओपीडी भवन का सदर उपाधीक्षक डॉक्टर गिरीश कुमार व अस्पताल प्रबंधन विश्वजीत रामानंद ने ओपीडी भवन का निरीक्षण किया। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण को लेकर पहुंचे सदर उपाधीक्षक को देखते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हलचल मच गई।