मुज़फ्फरनगर: चुनावी दुश्मनी का खूनी अंजाम! 16 साल बाद मिला इंसाफ, किसान हत्याकांड में पूर्व प्रधान समेत 2 को फांसी
मुज़फ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के मांडी गांव में 16 साल पुराने चर्चित राजबीर सिंह हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चुनावी रंजिश में किसान राजबीर सिंह की हत्या के मामले में पूर्व प्रधान प्रमोद और सहदेव उर्फ पप्पू को फांसी की सजा सुनाई गई है। अदालत ने इसे 'दुर्लभ से दुर्लभतम' मामला बताते हुए कहा कि लोकतंत्र का आधार बैलेट है, बुलेट नहीं।