नानपारा: बलहा सीडीपीओ ने मेहरबान नगर आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, लटकता मिला ताला, कार्यकत्री पर कार्रवाई के दिए निर्देश
बलहा नानपारा क्षेत्र में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) शिव शरण सैनी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेहरबान नगर थर्ड आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया, जिससे बच्चों और महिलाओं को मिलने वाली महत्वपूर्ण सेवाएं बाधित हुई। निरीक्षण के समय मेहरबान नगर थर्ड केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा सरोज और सहायिका अनुपस्थित मिलीं।