हमीरपुर: मुस्करा व मौदहा ब्लाक के किसानों ने नियम व न्यायसंगत बीमा क्लेम दिलाने की मांग के लिए दिया एक दिनी धरना
हमीरपुर जिले के मुस्करा व मौदहा ब्लाक के किसानों द्वारा प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के तहत कराए गए बीमा का नियम व न्यायसंगत क्लेम दिलाने की मांग के लिए जय जवान जय किसान एसोसिएशन के सदस्य मौदहा तहसील परिसर में ज्ञापन सौंप कर एक दिनी धरना में बैठे। यह जानकारी बुधवार को बारह बजे मिली।