कटघोरा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, वाहन चालक की हुई दर्दनाक मौत
Katghora, Korba | Apr 20, 2026 कोरबा जिले के कटघोरा-जेन्जरा बायपास मार्ग पर ग्राम पतरापाली मोड़ के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक की दबने से मृत्यु हो गई, वहीं सह चालाक जख्मी हो गया। उसे कटघोरा अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर से ग्राम पतरापाली मोड़ के पास चालक एकाएक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया।