रामगढ़: थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब सेवन मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र से शराब सेवन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में शुक्रवार की दोपहर भभुआ भेज दिया। रामगढ़ थाने की पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी छोटू कुमार पिपरिया ,दिनेश राम रामगढ़ के बताए जाते हैं।