बखरी: बखरी गौशाला को सरकार से मिला 20 लाख का अनुदान
श्री कृष्ण गौशाला बखरी में चल रहे विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में एक आम सभा हुई। सभा में गत वित्तीय वर्ष के आय व्यय की समीक्षा की गई। अनुमंडलाधिकारी ने बताया कि बिहार की रजिस्टर्ड कुल 86 गौशालाओं में छह को अनुदान के लिए चयनित किया गया है जिसमें बखरी भी शामिल है।