बखरी: बेगूसराय लोकसभा अंतर्गत बखरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।
रविवार को मतदानकर्मी पोलिंग सामाग्री एवं पुलिस बल के साथ संबंधित बूथों पर पहुंचकर आवश्यक तैयारी में जुट गए.ताकि सोमवार की सुबह सात बजे से सफलतापूर्वक मतदान कार्य शुरू कराया जा सके. वही मतदानकर्मी के बूथों पर पहुंचते ही आसपास का माहौल चुनावी रंग में रंग गया.विदित हो कि बखरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र की संख्या 293 है।