बखरी: बखरी प्रखंड क्षेत्र के विक्रम नदैल गांव के एक घर में अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चक्हमीद पंचायत अंतर्गत विक्रम नदैल वार्ड 4 निवासी मरहूम मो. बारिक की पत्नी रोशन खातून के घर में अचानक आग लग जाने से घर में रखा कपड़ा,बर्तन,अनाज,पलंग, फ्रिज,गोदरेज के अलावे पुत्री की शादी के लिए रखा गया नगद एक लाख सत्तर हजार रुपया तथा एक लाख पन्द्रह हजार का आभूषण जलकर राख हो गया।