बखरी: बेगूसराय लोकसभा अंतर्गत बखरी विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदाताओं मे को काफी उत्साह का माहौल दिखा ।
सुबह छह बजे से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लाइन में खड़े हो गये और सात बजने का इंतजार करते रहे।सात बजते ही सभी बूथों पर कतारबद्ध हो कर मतदाताओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान किया।मिली जानकरी के मुताबिक, सुबह से शाम तक मतदाताओं का उत्साह लगातार कायम रहा।