होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम मरीज को नही मिली 108 एम्बुलेंस सीएमएचओ ने सिविल सर्जन को दिया कारण बताओं नोटिस
जिले के अस्पतालों में समय पर मरीजों को 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो रही है। डॉक्टरों को रैफर करते समय घंटों फोन लगाकर एम्बुलेंस बुलानी पड़ती है। कई बार एम्बुलेंस मिलती ही नहीं है। हाल ही में एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के मामले में सीएमएचओ ने सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है शनिवार को सीएमएचओ नरसिंह गहलोत ने जानकारी डेट हुए बताया।