सूरतगढ़: रोड जाम की चेतावनी के बाद प्रशासन जागा, दुकानदारों के साथ टूटी सड़क का किया निरीक्षण, पालिका-PWD को दिए मरम्मत के आदेश
सूरतगढ़ मे परशुराम चौक-RHB कॉलोनी तक रोड जर्जर हालत में है। इसे लेकर सोमवार को दुकानदारों ने फिर एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर 15 दिसंबर के रोड़ जाम से अवगत कराया। इस पर हरकत में आए प्रशासन ने दुकानदारों के साथ तुरंत मौका निरीक्षण कर सड़क की हालत देखी। इसे सही करने के लिए पालिका और PWD को निर्देश दिए। यह जानकारी ओम राजपुरोहित ने शाम के समय दी।