अटरू: अटरू में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया
Atru, Baran | Feb 13, 2025 मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिलेभर में द्वितीय गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय अटल जन सेवा शिविर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारियों ने शिविरों का निरीक्षण कर जनसुनवाई की और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।