दमोह: जिला न्यायालय परिसर में नागपुर से पहुंची डॉक्टर्स की टीम द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 100 से अधिक ने लिया लाभ
Damoh, Damoh | May 8, 2026 दमोह जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार को निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिला अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला प्रिंसिपल एवं सत्र न्यायाधीश ने किया। नागपुर से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बीपी, शुगर, ब्लड टेस्ट सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर परामर्श दिया।