विदिशा नगर: आज महाशिवरात्रि पर कांच मंदिर सहित शहर के सभी शिवालयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह पुलिस रही तैनात
महाशिवरात्रि के मौके पर पूरा विदिशा शहर शिव मय हो गया है। अल सुबह से ही शहर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। माधवगंज स्थित कांच मंदिर के किलेअंदर स्थित गुप्तेश्वर मंदिर, उदयगिरि स्थित जटाशंकर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस को तैनात किया गया।