विदिशा नगर: अहमदपुर रोड निवासी युवक द्वारा कुत्ते को लाठियो से पीठ मौत के घाट उतारने के मामले मे हुई FIR,शुक्रवार को CSPने की पुष्टि
2 दिन पहले अहमदपुर रोड निवासी विशाल नामक युवक द्वारा एक पालतू कुत्ते को लाठियां से पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस मामले में पशुओं के लिए काम करने वाले एनिमल लवर्स द्वारा कुत्ते को मारने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कई प्रयास हुए। गुरुवार देरशाम को युवक पर मामला दर्ज हुआ। शुक्रवार दोपहर सीएसपी ने मामले की पुष्टि की।