झांसी: झांसी में ड्रोन उड़ाने पर रोक, रेड अलर्ट के बाद पुलिस की छुट्टियां बंद, सायरन बजते ही बिजली होगी बंद <nis:link nis:type=tag nis:id=OperationSindoor nis:value=OperationSindoor nis:enabled=true nis:link/>
Jhansi, Jhansi | May 10, 2025 भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव को देखते हुए झांसी को हाई अलर्ट पर रखा गया है।यहां संवेदनशील इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है। अगर ड्रोन उड़ता मिला तो पुलिस उसे जब्त कर लेगी। वहीं, खुफिया एजेंसियों के साथ पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी गई है।यहां भी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश से बंद कर दी हैं।