इटकी: इटकी प्रखंड के कुर्गी और गढ़गांव में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देश पर दो विकास योजनाओं का शिलान्यास
Itki, Ranchi | Apr 8, 2026 मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देश पर इटकी के कुर्गी में 55 लाख की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास मुखिया रमेश महली द्वारा किया गया। वहीं गढ़गांव स्कूल में शौचालय व बोरिंग कार्य का भी शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि घोमा सिंह, नरेश साहू, द्वारा किया गया।मुखिया ने कहा कि ग्रामीणों को गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता