वारासिवनी: पेट्रोल संकट से जूझ रहा वारासिवनी एक-दो पंपों पर ही टिकी लोगों की उम्मीदबस स्टैंड सिकंदरा रामपायली चौक का पेट्रोलरहा बंद
वारासिवनी में कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 14 जून से शुरू हुई कमी 15 जून तक और बढ़ गई, जिससे उपलब्ध पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। पंप संचालकों के अनुसार कम आपूर्ति के कारण यह स्थिति बनी है। कुछ ने एक दिन तो कुछ ने दो दिन में नया स्टॉक आने की बात कही है।