इंदौर: क्राइम ब्रांच और अन्नपूर्णा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पार्श्वनाथ नगर से तीन आरोपियों को सट्टा चलाते हुए किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Apr 13, 2024 इंदौर क्राइम ब्रांच और अन्नपूर्ण पुलिस ने मूकबीर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पार्श्वनाथ नगर से आईपीएल मैच पर सट्टा चलाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य सामग्री और करोड़ों रुपए के सट्टे का हिसाब किताब बरामद किया है। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपियों से सट्टा संचालित करने के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है।